डेली कर्रेंट अफेयर्स
29-30 सितम्बर 2025

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप का विजेता बना

भारत 9वीं बार एशिया कप क्रिकेट का खिताब विजेता बना है. 28 सितम्बर को खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पाँच विकेट से हराकर विजेता बना.

  • यह मैच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था.
  • इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 14 सितंबर को हुए ग्रुप चरण और 21 सितंबर को सुपर फ़ोर में भी हराया था.
  • मैच के बाद भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी द्वारा ट्रॉफी दिए जाने के कारण पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया.

एशिया कप 2025: मुख्य पुरस्कार

  1. प्लेयर ऑफ़ द मैच (फ़ाइनल): तिलक वर्मा
  2. गेमचेंजर ऑफ़ द मैच (फ़ाइनल): शिवम दुबे
  3. प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट: अभिषेक शर्मा
  4. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट: कुलदीप यादव
  5. सर्वाधिक रन: अभिषेक शर्मा
  6. सर्वाधिक विकेट: कुलदीप यादव
  7. सर्वाधिक छक्के: अभिषेक शर्मा

एशिया कप 2025

  • एशिया कप 2025 पुरुष एशिया कप एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 17वाँ संस्करण था. यह 9 से 28 सितंबर 2025 तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था.
  • यह प्रतियोगिता ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप में खेले गए थे जिसमें आठ टीमें शामिल थे. इनमें एशियाई क्रिकेट परिषद के पाँच पूर्ण सदस्य, अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और हांगकांग भी शामिल थे.

एशिया कप: एक दृष्टि

  • एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी. 2016 से यह टी20 प्रारूप और एक-दिवसीय प्रारूप के बीच बदलता रहा है: 2016 (टी20I), 2018 (एकदिवसीय), 2022 (टी20I), 2023 (एकदिवसीय), 2025 (टी20I).
  • एशिया कप में भारत सबसे सफल टीम है, जिसने रिकॉर्ड नौ बार ट्रॉफी जीती है. उनकी जीत में 1984 में पहला संस्करण और 2025 में नवीनतम संस्करण शामिल है. भारत 2023 का गत विजेता था.
  • श्रीलंका छह खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान ने 2000 और 2012 में दो बार कप जीता है. भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा किसी अन्य टीम ने एशिया कप नहीं जीता है.

भारत और भूटान के बीच रेलवे संपर्क के लिए समझौता

  • भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 29 सितम्बर को भूटान की विदेश सचिव ओम पेमा चोडेन के साथ विचार-विमर्श किया.
  • इस दौरान दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की और सहयोग के सभी प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति पर बातचीत की.

रेलवे संपर्क के लिए समझौता

  • भारत और भूटान ने रेलवे संपर्क स्थापित करने के लिए एक अंतर-सरकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
  • इसके तहत दोनों देश 4033 करोड रुपए की कुल लागत से सीमा पार के दो रेल संपर्क स्‍थापित करने पर सहमत हुए. इसमें कोकराझार-गेलेफू और बानरहाट-सामत्सी परियोजनाएं शामिल हैं.
  • भूटान के दो प्रमुख शहरों गेलेफू और सामत्सी को जोडेगी. ये परियोजनाएं असम के कोकराझार और पश्चिम बंगाल के बानरहाट में भारतीय रेलवे नेटवर्क से शुरू होंगी.
  • इन रेल परियोजनाओं का पूरा निवेश भारत द्वारा किया जाएगा. इस परियोजना से दोनों देशों के बीच व्‍यापार और बढेगा.

भारत-भूटान व्‍यापारिक संबंध

  • भारत, भूटान का सबसे बड़ा व्‍यापारिक साझेदार है. भूटान का अधिकांश व्‍यापार भारतीय बंदरगाहों के माध्‍यम से होता है.
  • भूटानी अर्थव्‍यवस्‍था के विकास के लिए और लोगों के लिए वैश्विक नेटवर्क तक पहुंच के बेहतर तरीके के लिए एक अच्‍छी और निर्बाध रेलवे कनेक्टिविटी होना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है.

संक्षिप्त सामयिक घटनाचक्र

यूरोपीय संघ के चार देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के चार देशों आइसलैंड, लिकटन्‍सटाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता 1 अक्तूबर से प्रभावी होगा. संयुक्‍त अरब अमीरात, ऑस्‍ट्रेलिया और ब्रिटेन के साथ यह समझौता पहले ही किया जा चुका है. अमरीका, यूरोपीय संघ, न्‍यूजीलैंड, ओमान, पेरू और चिली के साथ भी इस समझौते को लेकर चर्चा हो रही है.

अगस्त में देश का औद्योगिक उत्पादन में 4 प्रतिशत की वृद्धि

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के अनुसार इस वर्ष अगस्त में देश का औद्योगिक उत्पादन में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है. खनन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण औद्योगिक उत्‍पादन में यह वृद्धि दर्ज हुई है. अगस्त में खनन क्षेत्र में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई. बिजली उत्पादन में 4.1 प्रतिशत और विनिर्माण क्षेत्र में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

मूडीज़ रेटिंग्स: स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग BAA-3 पर बरकरार

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को BAA-3 पर बरकरार रखा है, मूडीज ने इस फैसले का आधार भारत की राजकोषीय घाटे में कमी और मजबूत विकास संभावनाओं को बताया है. यह भारत की मज़बूत आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है. मूडी ने कहा कि भारत एक सुरक्षित निवेश गंतव्य बना हुआ है.

गजा संघर्ष समाप्त करने के लिए एक शांति योजना जारी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के बीच हुई बैठक के बाद दो वर्ष पुराना गजा संघर्ष समाप्त करने के लिए एक शांति योजना जारी की गई है. इस शांति योजना के अंतर्गत गजा एक गैर-कट्टरपंथी, आतंक-मुक्त क्षेत्र होगा और अपने पड़ोसियों के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करेगा.

कनाडा ने बिश्नोई गिरोह को आतंकी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया

कनाडा ने आपराधिक संहिता के अंतर्गत बिश्नोई गिरोह को आतंकी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है. इसके अनुसार कनाडा में इस समूह की कोई भी संपत्ति ज़ब्त की जा सकती है. कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने कहा कि बिश्नोई गिरोह ने विशिष्ट समुदायों को आतंक, हिंसा और धमकी के लिए निशाना बनाया है.

चेन्नई में भारत का पहला समुद्री सिमुलेशन केंद्र का उद्घाटन

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने चेन्नई के निकट एएमईटी नॉलेज पार्क में भारत के अपनी तरह के पहले समुद्री सिमुलेशन केंद्र का उद्घाटन किया. यह सिमुलेशन केंद्र, कैडेटों को महत्त्वपूर्ण समुद्री कौशलों में गहन और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगी.