डेली कर्रेंट अफेयर्स
7 अगस्त 2025

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

RBI की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा: रेपो दर 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समि‍ति (MPC) की बैठक 4-6 जून को मुंबई में हुई थी. बैठक की अध्यक्षता बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की थी. यह चालू वित्त वर्ष (2025-26) की तीसरी द्विमासिक (अगस्त-सितमबर) मौद्रिक नीति (3rd Bi-Monthly Monetary Policy) समीक्षा बैठक थी.

MPC की बैठक, अगस्त 2025: मुख्य बिंदु

  • इस बैठक में RBI ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है. वर्तमान में रेपो रेट 5.5 प्रतिशत है.
  • RBI ने इससे पहले जून में हुई बैठक में 0.50 प्रतिशत की कटौती की कमी की गई थी. फरवरी 2025 से जून तक RBI ने नीतिगत रेपो दर में 100 आधार अंकों (1%) की कटौती की थी.
  • RBI ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लिए विकास दर के पूर्वानुमान को 6.5% बरकरार रखा है. 2024-25 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत और 2023-24 में 9.2 प्रतिशत थी.
  • चालू वित्त वर्ष के लिए महंगाई दर के अनुमान को 3.7 प्रतिशत से घटाकर 3.1 प्रतिशत कर दिया है.
  • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में लगभग आधी हिस्सेदारी रखने वाली खाद्य मुद्रास्फीति जून में घटकर -1.06 प्रतिशत रह गई, जो मई में 0.99 प्रतिशत थी.

वर्तमान दरें: एक दृष्टि

नीति रिपो दर5.5%
रिवर्स रेपो दर3.35%
स्थायी जमा सुविधा (SDF)5.25%
सीमांत स्‍थायी सुविधा दर (MSF)5.75%
बैंक दर5.75%
नकद आरक्षित अनुपात (CRR)3%
वैधानिक तरलता अनुपात (SLR)18%

मौद्रिक नीति समि‍ति (MPC): एक दृष्टि

  • RBI की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) भारत सरकार द्वारा गठित एक समिति है. इसका गठन RBI अधिनियम 1934 के प्रावधानों के तहत 29 सितंबर 2016 को किया गया था.
  • यह भारत सरकार द्वारा निर्धारित मुद्रास्फीति लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आरबीआई की नीतिगत ब्याज दर निर्धारित करती है.
  • मौद्रिक नीति समिति में वर्तमान में 6 सदस्य हैं. इसमें तीन सदस्य RBI से होते हैं और तीन अन्य स्वतंत्र सदस्य भारत सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं.
  • समिति की अध्यक्षता आरबीआई गवर्नर करता है. इस समिति का गठन उर्जित पटेल कमिटी की सिफारिश के आधार किया गया था.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI): एक दृष्टि

  • भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) भारत का केन्द्रीय बैंक है. यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है.
  • RBI की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को RBI ऐक्ट 1934 के अनुसार हुई. प्रारम्भ में इसका केन्द्रीय कार्यालय कोलकाता में था जो सन 1937 में मुम्बई आ गया.
  • पहले यह एक निजी बैंक था किन्तु सन 1949 से यह भारत सरकार का उपक्रम बन गया है.
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत अनिवार्य रूप से मौद्रिक नीति के संचालन की जिम्मेदारी सौपीं गई है.

अर्जेंटीना ने पैन अमेरिकन हॉकी कप में स्वर्ण पदक जीता

  • पैन अमेरिकन हॉकी कप 2025 में पुरुष और महिला दोनों वर्गों का खिताब अर्जेंटीना ने जीत लिया है. यह प्रतियोगिता उरुग्वे के मोंटेवीडियो में 24 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित किया गया था.
  • पुरुष वर्ग: इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल में अर्जेंटीना ने अमेरिका को 10-0 से हराया. यह अर्जेंटीना का लगातार चौथा और कुल पाँचवाँ पैन अमेरिकन खिताब था.
  • महिला वर्ग: इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल में अर्जेंटीना ने अमेरिका को 3-0 से हराया. यह अर्जेंटीना का लगातार सातवाँ महिला खिताब था.

पैन अमेरिकन हॉकी कप

  • पैन अमेरिकन हॉकी कप अमेरिकन क्षेत्र (उत्तर, मध्य और दक्षिण अमेरिका) की हॉकी टीमों के बीच आयोजित एक महाद्वीपीय प्रतियोगिता है.
  • इसका आयोजन पैन अमेरिकन हॉकी फेडरेशन (PAHF) द्वारा किया जाता है. यह टूर्नामेंट FIH हॉकी विश्वकप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है.

संक्षिप्त सामयिक घटनाचक्र

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में  बादल फटने से व्यापक तबाही

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में, धराली गाँव में 5 अगस्त को बादल फटने से खीर गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ से व्यापक तबाही हुई. भारी मलबा आने से इमारतों, होटलों और दुकानों को भारी नुकसान हुआ है. खीर गंगा, उत्तरकाशी में भागीरथी नदी की सहायक है. इस नदी में अक्सर बाढ़ आती रहती है।

बांग्‍लादेश में अगले संसदीय चुनाव फरवरी 2026 में होंगे

बांग्‍लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्‍मद यूनुस ने कहा है कि अगले संसदीय चुनाव फरवरी 2026 में होंगे. उन्‍होंने कहा कि चुनावों को निष्‍पक्ष, शांति पूर्ण कराने के लिए उनकी सरकार हर तरह का सहयोग और समर्थन प्रदान करेगी.

भारतीय गोल्फर वेदिका भंसाली ने यूएस किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्फ जीती

भारतीय गोल्फर वेदिका भंसाली ने यूएस किड्स (9 वर्ष आयु वर्ग) वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट 2025 में स्वर्ण पदक जीता है. वेदिका ने जापान की एमी मिनामी और अमेरिका की ऑड्रे झांग को पीछे छोड़ दिया. यह प्रतियोगिता अमेरिका के पाइनहर्स्ट विलेज में आयोजित किया गया था.

6 अगस्त: विश्‍व हिरोशिमा दिवस

प्रत्येक वर्ष 6 अगस्त को विश्‍व हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है. 1945 में इसी दिन पहली बार परमाणु हथियार का इस्‍तेमाल किया गया था. 6 अगस्त 1945 को अमरीका ने ‘लिटल बॉय’ के कोड नाम वाला पहला एटम बम जापान के हिरोशिमा शहर पर गिराया था.