डेली कर्रेंट अफेयर्स
भारत ने लंबी दूरी के बम का सफल फ्लाइट परीक्षण किया
भारत ने 29 अक्तूबर को लंबी दूरी के बम का सफल फ्लाइट परीक्षण किया था. यह परीक्षण ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया. इस बम का परीक्षण एरियल प्लेटफार्म के माध्यम से किया गया. परीक्षण के दौरान इस बम को एक फाइटर एयरक्राफ्ट से गिराया गया. इसे लांग रेंज बम को स्मार्ट बम भी कहा जाता है, क्योंकि गिराने के बाद भी इस बम की दिशा और गति को बदला जा सकता है.
इसे पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी से भारत में बनाया गया है. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना सेना (IAF) की टीम ने किया.
मुख्य बिंदु
- इस बम का सफल परीक्षण काफी अहम है क्योंकि मौजूदा घटनाक्रम के दृष्टिकोण से भारत के सामने पाकिस्तान के साथ-साथ चीन से भी टक्कर लेने की चुनौती है. बीते कुछ समय से चीन का रुख काफी आक्रामक हुआ है. इसे देखते हुए भारत को अपनी रक्षा तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.
- इससे पहले 28 अक्तूबर को भारत ने अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया था. अग्नि-5 को डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है. यह परमाणु सक्षम और सतह से सतह पर 5,000 किलोमीटर रेंज तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है.
- DRDO ने ABHYAS का सफल फ्लाइट टेस्ट किया था. यह हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) है. यह हथियार प्रणालियों को परीक्षण के लिए एक रियलिस्टिक डेंजर सीनेरियो देता है, जिसकी मदद से विभिन्न मिसाइलों या हवा में मार करने वाले हथियारों का परीक्षण किया जा सकता है.
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल तीन साल के लिए विस्तारित किया गया
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल तीन साल के लिए विस्तारित किया गया है. कैबिनेट नियुक्ति समिति ने 29 अक्तूबर को इसकी मंजूरी दी. उनका मौजूदा कार्यकाल 10 दिसंबर 2021 को समाप्त हो रहा था.
RBI के 26वें गवर्नर नियुक्त होंगे
- शक्तिकांत दास 10 दिसंबर 2018 में RBI के 25वें गवर्नर नियुक्त हुए थे. वे 10 दिसंबर 2021 को RBI के 26वें गवर्नर नियुक्त होंगे.
- शक्तिकांत दास 2018 में वो उर्जित पटेल की जगह ली थी. उर्जित पटेल सितंबर 2016 में RBI के 24वें गवर्नर नियुक्त हुए थे, लेकिन अपने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही निजी कारणों का हवाला देते हुए अचानक RBI गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था.
- शक्तिकांत दास तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी हैं. वह पूर्व वित्त सचिव और 15वें वित्त आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं. वह वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में जॉइंट सेक्रेटरी बजट, तमिलनाडु सरकार के राजस्व विभाग में कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर, तमिलनाडु के इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी और अन्य विभिन्न पदों पर रह चुके हैं.
- नवंबर 2016 में नोटबंदी की घोषणा के समय शक्तिकांत दास आर्थिक मामलों के सचिव थे. उन्होंने जीएसटी को लागू करने में भी अहम भूमिका निभाई.
ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020 जारी: कर्नाटक पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर
केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने हाल ही में राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020 जारी किया था. इस सूचकांक में कर्नाटक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि राजस्थान दूसरे स्थान पर है. इस सूचकांक में हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे.
मुख्य बिंदु
- राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक स्टेट एनर्जी एफिशिएंसी इंडेक्स ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) और एलायंस फॉर ए एनर्जी-एफिशिएंट इकोनॉमी (AEEE) द्वारा जारी किया जाता है.
- राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक में राज्यों का चार श्रेणियों में आंकलन किया जाता है. इसके तहत पहली श्रेणी एस्पिरेंट (30 से कम अंक), दूसरी श्रेणी कंटेंडर (30 से 50 अंक), तीसरी श्रेणी अचीवर्स (50 से 60 अंक) और चौथी श्रेणी फ्रंटनर्स (60 से अधिक अंक) तय की गई है.
- 2020 के सूचकांक में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन का आकलन किया गया है. सूचकांक में अधिकतम अंक 100 होते हैं और 68 संकेतकों के आधार पर अंक दिए जाते हैं.
- इस साल राजस्थान ने इस सूचकांक में सबसे अधिक बेहतरी का प्रदर्शन किया. राजस्थान को 61 अंक मिले हैं जो साल 2019 में मिले 18.5 अंकों के मुकाबले कहीं अधिक है. 2019 की सौर ऊर्जा नीति और पवन व हाइब्रिड ऊर्जा नीति, यहां के अक्षय ऊर्जा संसाधनों का दोहन करने के लिए मुख्य रूप से उभरे हैं.
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
भारत प्रशांत व्यापार मंच की चौथी बैठक
विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने भारत प्रशांत व्यापार मंच की चौथी बैठक में हिस्सा लिया. बैठक को संबोधित करते उन्होंने कहा कि भारत हिंद प्रशांत क्षेत्र को एक मुक्त, खुले, समग्र क्षेत्र के रूप में देखता है, जो प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर है.
ICGS ‘सार्थक’ को कमीशन किया गया
स्वदेशी रूप से निर्मित भारतीय तटरक्षक जहाज (ICGS) ‘सार्थक’ को 28 अक्टूबर को पोरबंदर में कमीशन किया गया. इस जहाज की कमीशनिंग भारत की समुद्री सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़ावा है. ICGS सार्थक पांच OPV की श्रृंखला में चौथा जहाज है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा ICG के लिए बनाया जा रहा है.
सात सदस्यीय पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद का पुनर्गठन
केंद्र सरकार ने सात सदस्यीय पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) का पुनर्गठन किया है. बिबेक देबरॉय परिषद के अध्यक्ष बने रहेंगे. EAC-PM को 2 साल की अवधि के लिए पुनर्गठित किया गया है. EAC-PM को सितंबर 2017 में दो साल की अवधि के साथ स्थापित किया गया था और इस परिषद ने तत्कालीन PMEAC की जगह ले ली.
