तेलंगाना के राज्य उत्सब ‘बोनालु’ की शुरुआत
तेलंगाना का राज्य उत्सब ‘बोनालु’ 7 जुलाई से 28 जुलाई तक मनाया जा रहा है. यह एक हिन्दू त्योहार है, जिसमें देवी महाकाली की पूजा की जाती है. बोनालु, तेलंगाना का वार्षिक त्यौहार जो हैदराबाद, सिकंदराबाद और तेलंगाना के अलावा भारत के कई अन्य हिस्सों में मनाया जाता है. यह आषाढ़ महीने में मनाया जाता है.
हिंदी फिल्म गली बॉय को नेटवर्क फॉर द प्रोमोशन ऑफ एशियन सिनेमा अवॉर्ड
हिंदी फिल्म ‘गली बॉय’ ने दक्षिण कोरिया में आयोजित 23वें बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में ‘नेटवर्क फॉर द प्रोमोशन ऑफ एशियन सिनेमा’ (NETPAC) का अवॉर्ड जीता है. NETPAC ज्यूरी कमेटी, जिसमें NETPAC के सदस्य और फिल्म पेशेवर शामिल हैं, र्वल्ड फैंटास्टिक ब्लू सेक्शन से सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म का चयन करती है.
अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत गली बॉय स्ट्रीट रैपर्स की जिंदगियों पर आधारित है. फिल्म ने भारतीय और नियंत्रण बाजार में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक जोया अख्तर हैं.