बेबीलोन ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में अपनी जगह बनाई
यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति ने इराक की प्राचीन मेसोपोटामियाई शहर बेबीलोन को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल करने के पक्ष में 5 जुलाई को मतदान किया. बेबीलोन और 34 अन्य स्थलों पर विचार करने के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू में इस समिति की बैठक में मतदान किया गया.
इराक 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस विस्तृत परिसर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल करने के लिए 1983 से ही कोशिश कर रहा था. फरात नदी के तट पर स्थित बेबीलोन 4000 साल से भी अधिक प्राचीन बेबीलोनियन साम्राज्य का केंद्र था.
रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
हिटमैन के नाम से महशूर रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंनेने आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में श्रीलंका के खिलाफ 92 गेंदों में सेंचुरी लगाते हुए इतिहास रच दिया. यह टूर्नमेंट में उनकी लगातार तीसरी सेंचुरी थी, जबकि इस वर्ल्ड कप में 5वीं सेंचुरी रही.
इससे पहले एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड श्री लंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम था. संगकारा ने 2015 वर्ल्ड कप में 4 सेंचुरी लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था.
पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने एक-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. मलिक ने 5 जुलाई 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद यह घोषणा की. ICC विश्व कप-2019 के अपने अंतिम मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 94 रनों से हराया. मलिक को इस विश्व कप में सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला था. भारत के खिलाफ मैच उनके करियर का आखिरी वनडे मैच था. शोएब ने 287 वनडे में 34.55 के औसत से 7534 रन बनाये हैं. इसमें उनके नाम 9 शतक और 44 अर्ध-शतक हैं. इस दौरान उन्होंने 158 विकेट भी लिए.
आंध्र प्रदेश में देश की सबसे लंबी विद्युतीकृत सुरंग का निर्माण
दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने देश की सबसे लंबी विद्युतीकृत सुरंग का निर्माण किया गया है. यह सुरंग आंध्र प्रदेश में चेरलोपल्ली और रापुरु स्टेशनों के बीच 6.6 किमी लंबी है. यह 113 किलोमीटर लम्बी ओबुलावरिपल्ली-वेंकटचलम नई रेलवे लाइन का हिस्सा है जो लाइन दक्षिण तट और पश्चिम तट को आपस में जोड़ती है. इस सुरंग का निर्माण “न्यू ऑस्ट्रलियन टनलिंग मेथड” से किया गया है.
जुलाई माह का प्रथम शनिवार: अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस
प्रत्येक वर्ष जुलाई माह के पहले शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International Day of Cooperatives) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2019 में यह दिवस 6 जुलाई को मनाया गया. यह दिवस वर्ष 1923 से अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता संघ द्वारा सहकारिता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस का विषय (थीम) ‘COOPS 4 DECENT WORK’ है.