सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 10 आधार अंकों की कटौती की
सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 10 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है. नया व्याज दर 1 जुलाई 2019 से शुरू हो रही तिमाही के लिए प्रभावी होगी.
घोषणा के अनुसार किसान विकास पत्र पर ब्याज को 7.7 प्रतिशत से कम कर 7.6 प्रतिशत कर दिया गया है. पाँच वर्षीय सावधि जमा पर ब्याज को 7.3 प्रतिशत से कम कर 7.2 प्रतिशत कर दिया गया है. पाँच वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जमा पर दिये जा रहे तिमाही ब्याज को 8.7 प्रतिशत से कम कर 8.6 प्रतिशत, पाँच वर्षीय मासिक आय खाता पर ब्याज को 7.7 प्रतिशत से कम कर 7.6 प्रतिशत, पाँच वर्षीय राष्ट्रीय बचत पत्र पर वार्षिक ब्याज को 8 प्रतिशत से घटाकर 7.9 प्रतिशत, PPF पर ब्याज को 8 प्रतिशत से कम कर 7.9 प्रतिशत और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज को 8.5 प्रतिशत से कम कर 8.4 प्रतिशत कर दिया गया है.
प्रभात कुमार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किये गये
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद हेतु सेवानिवृत्त आईएएस प्रभात कुमार के नाम पर अनुमोदन प्रदान कर दिया है. हेतु प्रेम कुमार सिंह का नाम अनुमोदित किया है.
हरियाणा के लोकतंत्र सेनानियों के लिए 5 लाख तक का वार्षिक स्वास्थ्य सहायता
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 1975-77 के आपातकाल के दौरान जेल गये लोगों (लोकतंत्र सेनानियों) के लिए 5 लाख तक के वार्षिक स्वास्थ्य सहायता की घोषणा की. घोषणा के तहत लोकतंत्र सेनानियों को प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी दोनों अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी. सरकार ने फैसला किया है कि आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों के पहचान-पत्र में ‘इमरजेंसी विक्टिम’ के स्थान पर ‘लोकतंत्र सेनानी’ लिखा जाएगा.
भारत की राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर ने 28 जून को भारत की राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान किया. संस्थान ने अपने 52वें दीक्षांत समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया.
भारत की राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर ने 28 जून को भारत की राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान किया. संस्थान ने अपने 52वें दीक्षांत समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया.
29 जून: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) मनाया जाता है. 29 जून 2019 को 13वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया. सरकार, रोजमर्रा की जिंदगी में सांख्यिकी के इस्तेमाल को लोकप्रिय बनाने और नीतियों को तैयार करने में सांख्यिकी के महत्व के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए हर साल सांख्यिकी दिवस मनाती है. पढ़ें पूरा आलेख…»