29 जून को सांख्यिकी दिवस मनाया जाएगा: सरकार की ओर से प्रतिवर्ष सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है. यह प्रो. पीसी महालानोबिस के जन्मदिन पर 29 जून को मनाया जाता है. सांख्यिकी दिवस 2019 का मूल विषय “सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)” है.
जी-20 देशों के स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्रियों का संयुक्त अधिवेशन: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जापान के ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं. डॉ. हर्ष वर्धन 28 जून, 2019 को स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्रियों के संयुक्त अधिवेशन को भी संबोधित करेंगे.
‘स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाया गया: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRI) और इसके अधीनस्थ संस्थानों ने 1 जून से 15 जून, 2019 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाया. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस अवधि के दौरान अनेक गतिविधियां आयोजित कीं. इसका उद्देश्य ‘स्वच्छ भारत’ के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करना रहा है.
14वां जी-20 शिखर सम्मेलन: 14वां जी-20 शिखर सम्मेलन 28 और 29 जून को जापान के ओसाका में आयोजित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान गए हैं. उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाक़ात की. सम्मेलन का विषय है – ‘मानव केन्द्रित भविष्य का समाज’. भारत पहली बार 2022 में इस सम्मेलन की मेज़बानी करेगा.