झारखंड को विश्व बैंक से 147 मिलियन डॉलर का ऋण
भारत सरकार, झारखंड सरकार और विश्व बैंक ने झारखंड के लोगों को बुनियादी शहरी सेवाएं मुहैया कराने और राज्य के शहरी स्थानीय निकायों (ULB) की प्रबंधन क्षमता बेहतर करने के लिए 147 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए. झारखंड नगरपालिका विकास परियोजना के तहत बुनियादी शहरी सेवाएं मुहैया कराने के लिए नगरपालिका क्षेत्र की क्षमता बेहतर करने पर फोकस किया जाएगा.
प्रणति नायक ने एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
भारतीय जिमनास्ट प्रणति नायक ने एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है. चीन की यू लिनमिन ने इस प्रतियोगिता का स्वर्ण और जापान की अयाका साकागुची ने रजत पदक जीता. यह प्रतियोगिता मंगोलिया के उलानबातार में आयोजित की गई थी.
भारत महिला टीम ने एशियन रग्बी टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया
भारतीय महिला टीम ने एशियन रग्बी टूर्नामेंट में सिंगापुर को 21-19 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. टीम ने यह जीत एशिया महिला डिविजन 1 रग्बी XVs चैंपियनशिप में अपने से मजबूत सिंगापुर के खिलाफ दर्ज की. एशियन रग्बी टूर्नामेंट फिलीपींस की राजधानी मनीला के साउदर्न प्लेंस स्पोर्ट्स फील्ड में 19 से 22 जून तक आयोजित किया गया था. चाइना ने फाइनल में मेजबान फिलीपींस को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. यह टूर्नामेंट न्यूजीलैंड में होने वाले 2021 महिला रग्बी वर्ल्ड कप के क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट्स में से एक था.