तूफान ‘फोनी’ अब तक का सबसे भीषण तूफान
चक्रवात ‘फोनी’ भारतीय उपमहाद्वीप क्षेत्र में आया अब तक का सबसे भीषण तूफान है. इसका असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में पड़ा है. 1999 में ओडिशा में आए ‘सुपर साइक्लोन’ का दायरा पांच जिलों तक ही सीमित था. हालांकि उस वक्त पूर्वानुमान सटीक न होने के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ था. पढ़ें पूरा आलेख…»
कुमार संगकारा एमसीसी के अध्यक्ष के रूप में पद संभालने वाले पहले गैर ब्रिटिश बने
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के अगले अध्यक्ष होंगे. उनका कार्यकाल 1 अक्टूबर 2019 से सितम्बर 2020 तक होगा. संगकारा MCC के पहले गैर-ब्रिटिश अध्यक्ष घोषित किये गये हैं. क्लब के अध्यक्ष एंथोनी व्रेफोर्ड ने 1 मई को लॉर्ड्स MCC के वार्षिक बैठक में उनके नाम की घोषणा की थी.
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की स्थापना 1787 में हुई थी. तब से अब तक उसके 168 अध्यक्ष हो चुके हैं. इनमें से एक रॉयल फैमिली का भी सदस्य था, जबकि 13 नाइट्स (सामंत) और 6 बेरनट्स (उप-सामंत) भी इस पद पर रह चुके हैं.
संगकारा 2012 से MCC के आजीवन मानद सदस्य हैं
संगकारा को 2012 में MCC की आजीवन मानद सदस्यता प्रदान की गई थी. उसी साल MCC वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी में शामिल किए गए और तब से अब तक उसके सक्रिय सदस्य बने हुए हैं.