ISRO ने ‘RISAT-2B’ उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 22 मई को श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से ‘RISAT-2B’ उपग्रह का प्रक्षेपण किया. यह RISAT सीरीज का चौथा सैटेलाइट है. प्रक्षेपण के करीब 15 मिनट बाद रॉकेट ‘रीसैट -2बी’ को लगभग 555 किलोमीटर दूर वाली कक्षा में स्थापित कर दिया. पढ़ें पूरा आलेख…»
सराय खुमालो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली अफ्रीका की पहली अश्वेत महिला
दक्षिण अफ्रीका की पर्वतारोही सराय खुमालो दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी-माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली अफ्रीका की पहली अश्वेत महिला बन गई हैं. खुमालो लगभग छह साल से चैरिटी और जागरूकता फैलाने के उद्येश्य से पर्वतारोहण कर रही हैं.
22 मई: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
प्रत्येक वर्ष 22 मई को अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मनाया जाता है. प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जैव-विविधता के महत्व के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»