आठ सबमरीन रोधी युद्घक सतही जल पोत के लिए GRSE के साथ अनुबंध
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए आठ सबमरीन (पनडुब्बी) रोधी युद्घक सतही जल पोत (ASWSWC) बनाने के लिए गार्डन रिच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) के साथ अनुबंध किया है. यह अनुबंध 6,311.32 करोड़ रुपये का है. पढ़ें पूरा आलेख…»
IFPRI ने वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट-2019 जारी की
अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (International Food Policy Research Institute-IFPRI) ने 27 अप्रैल को वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट (Global Food Policy Report- GFPR), 2019 जारी की है. इस रिपोर्ट में भारत सहित विश्व के विकासशील देशों में व्याप्त गरीबी, भूख और कुपोषण के ताज़ा स्थिति और उसके उपायों को बताया गया है. पढ़ें पूरा आलेख…»
इथियोपिया के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. नेगास्सो गिदादा का निधन
इथियोपिया के पूर्व राष्ट्रपति नेगासो गिदादा का 27 अप्रैल को निधन हो गया. वह 75 वर्ष के थे. गौरतलब है कि संसदीय गणतंत्र बनने के बाद श्री नेगासो इथियोपिया के पहले राष्ट्रपति बने थे. वह 1995 से 2001 तक सत्ता में थे.